सरकार ने लॉन्च किया मौसम ऐप, 450 शहरों के मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी

सरकार ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है ताकि मौसम की जानकारी लोगों तक पहुंच सके। इसके माध्यम से, मौसम का पूर्वानुमान और शहर की अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। ऐप को इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरोलॉजी (IITM), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा विकसित किया गया है। इसकी शुरुआत पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने की थी। ‘वेदर’ ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

450 शहरों की मौसम की जानकारी मिलेगी

सरकार के दावे के अनुसार, यह ऐप वर्तमान में 200 शहरों की मौसम की स्थिति दिखाएगा लेकिन अगले 7 दिनों में भारत के लगभग 450 शहरों के लिए मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी करना शुरू कर देगा। इस ऐप पर 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान दिया जाएगा। इस ऐप पर दिन में 8 बार सूचनाएं अपडेट की जाएंगी।

मौसम खतरनाक होने पर चेतावनी दी जाएगी

मौसम के अपडेट की आसान समझ के लिए रंगों का सहारा लिया गया है। एप पर मौसम की जानकारी तीन रंगों रेड, येलो और ऑरेंज में भी उपलब्ध होगी। साथ ही, मौसम खतरनाक होने पर चेतावनी भी जारी की जाएगी।

Sachin Gill
Sachin Gill

Expert in Tech, Smartphone, Gadgets. It Works on the latest tech news in the world.

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Seven Sense Tech - Search | Compare | Best & Latest price of Smart TV, Soundbar, Smartphones, Gadgets & More
      Logo
      Compare items
      • Total (0)
      Compare
      0